
देहरादून 09 अक्टूबर, 2026
देहरादून को विधान सभा, देहरादून में राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री दिनेश आर्य को निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रभारी सचिव विधान सभा/रिटर्निंग ऑफिसर श्री हेम चन्द्र पन्त ने प्रमाण पत्र सौंपा।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 बी0वी0आर0सी0 पुरूषोत्तम, श्री मस्तू दास, विधान सभा सचिवालय के अधिकारी श्री लक्ष्मीकान्त उनियाल, श्री दीनदयाल, बिष्ट, श्री हीरा सिंह, श्री संदीप ढैला, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।




