राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत’’ के सौजन्य से नमानी गंगे थीम पर गंगा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
मुजफ्फरनगर
क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा के सभागार में ‘‘राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत’’ के सौजन्य से नमानी गंगे थीम पर गंगा जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत एक पुस्तक मेला, पोस्टर प्रतियोगिता एवं गंगा इतिहास पर कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ क्रेटिव राईटर सिमरन कालसी, प्रोग्राम कॉर्डीनेटर मनीभूषण, सदस्य बाल कल्याण समिति डॉ0 राजीव कुमार, रजनीश कुमार, अमरीश कुमार और प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों अनाया, आकाश, शिवांश, आदित्य, सोनाक्षी, वैष्णवी और अर्शी को अतिथियों द्वारा पुस्तकें देकर पुरस्कृत किया गया।
सिमरन कालसी ने अपने उद्बोधन में गंगा की महत्वता के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत द्वारा यह पुस्तक मेला गंगा पुस्तक परिक्रमा एवं बाल गतिविधियों पर आधारित है जिसमें बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे – कहानी सुनाना और पोस्टर बनाना करायी जाती है, क्योंकि गंगा नदी को आदर और स्नेह से माँ कहा जाता है। गंगा नदी ने पृथ्वी के सर्वाधिक उपजाऊ और सघन आबादी वाले क्षेत्र को पोषित कर नदियों के किनारों पर सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।मनी भूषण ने अपने उद्बोधन में कहा कि गंगा जहाँ से होकर जा रही है वही-वही से यह मोबाइल वेन पुस्तक मेले एवं गंगा आधारित गतिविधियां करायी जा रही है।
डॉ0 राजीव कुमार ने कहा कि गंगा के साथ-साथ जल भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हमें गंगा का संरक्षण करना चाहिए और जल भी बचाना चाहिए जो कि आने वाले भविष्य में हमें जल की कमी न रहें। रजनीश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें जल के प्रति जागरूक होना चाहिए और जल का दुरूप्रयोग व जल को प्रदूषित करने से रोकना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय में कहानी प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। अन्त में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में कुलदीप कुमार, रामकिशन, संजय, राजकुमार, अजीत सिंह, सतकुमार, सचिन कश्यप आदि उपस्थित रहें।





