
खानपुर, हरिद्वार | 15 मई 2026
जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की उपस्थिति मेँ विधानसभा खानपुर के नगला इमरती स्थित गौतम फार्म हाउस में “सर्व समाज मेधावी विशाल सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के साथ साथ पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा 10वीं, 12वीं एवं उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी धर्मों के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर हौंसला अफजाई की। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पंडितों, मौलानाओं, कारी, एवं हाफिज-ए-कुरआन को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के द्वारा देश मेँ फैली जातिगत भेदभाव पर लगाम लगाकर समाज को जोड़ने का सन्देश दिया।

इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने मिडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन इस बात का सबूत है कि उत्तराखंड की मिट्टी में गंगा-जमुनी तहज़ीब आज भी जिंदा है। जन अधिकार पार्टी (ज.) धर्म, जाति से ऊपर उठकर प्रतिभा का सम्मान करती है।
एक तरफ मदरसे का हाफिज सम्मानित हो रहा है तो दूसरी तरफ मंदिर का पंडित। एक तरफ बेटी टॉपर बन रही है तो दूसरी तरफ बेटा। यही हमारा उत्तराखंड है। ये देश धर्म निरपेक्ष देश है। धर्म निरपेक्षता से ही आगे बढ़ेगा। देश भाई चारे से चलेगा नफरत से नहीं। जन अधिकार पार्टी (ज.) नफरत को दूर कर भाई चारे का सन्देश जन जन तक पहुँचाने का काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा में भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सभी मेधावियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज इन मेधावी बच्चों ने साबित कर दिया कि मेहनत का कोई धर्म नहीं होता। कम संसाधनों से भी हम कामयाबी हासिल कर सकते है।
आज हमने पंडित जी को भी सम्मानित किया और मौलाना साहब को भी। कारी और हाफिज साहब का भी सम्मान किया। क्योंकि शिक्षा ही वह ताकत है जो समाज को जोड़ती है। उन्होंने कहा सभी माता-पिता और गुरुजनों को भी नमन जिन्होंने इन बच्चों को संस्कार दिए।
उन्होंने कहा कि देश को नफरत नहीं तरक्की चाहिए। शिक्षा का धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। कलम की ताकत से नफरत को ख़त्म करना है।
कार्यक्रम मेँ पार्टी के कोर सदस्य रहमत अली, रुड़की जिलाध्यक्ष नदीम अहमद, युवा अध्यक्ष सालिम शाह, माँगा हसन, रियाजुल, नसीम प्रधान, मास्टर रिजवान, हसरत अली, कुर्बान अली, शाहरुख़, आदि मौजूद रहे।




