Homeहल्द्वानी

मदरसन फैक्ट्री विवाद: श्रमिकों के समर्थन में पहुंचे युवाओं पर पुलिस कार्रवाई निंदनीय – विधायक सुमित हृदयेश।

हल्द्वानी

रिपोर्टर मजहिर खान

लालकुआँ के मोटाहल्दू स्थित मदरसन फैक्ट्री के बाहर अपने अधिकारों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे श्रमिकों के समर्थन में पहुंचे युवाओं के साथ पुलिस द्वारा कथित बर्बरता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर विधायक सुमित हृदयेश ने सौरभ होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल, पीयूष जोशी और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू जैसे लोगों के साथ पुलिस का अभद्र व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक ने साफ शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि “नौकरी बहुत लंबी होती है और सरकारें बदलती रहती हैं, इसलिए जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठा रहे लोगों पर इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वही प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल, पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, गिरीश पांडे, पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष हिमांशु कबड़वाल, कमल बोरा, पुष्पा जोशी, पूजा पालीवाल, विनीता भट्ट और मेहुल साह सहित कई लोग मौजूद रहे।

विधायक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Related Articles

Back to top button