Homeलालकुआं

मदरसन कंपनी में पुलिस अलर्ट,भारी पुलिस बल तैनात “पुलिस की उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।

लालकुआँ

रिपोर्टर, मजहिर खान

– लालकुआं मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में श्रमिकों और प्रबंधन के बीच चले आ रहे गतिरोध के बीच पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। हालात को देखते हुए कंपनी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके।

पिछले दो दिनों से श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। इस बीच कंपनी प्रबंधन द्वारा अधिकांश मांगों पर सहमति जताए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने और श्रमिकों को उकसाने का प्रयास किया गया, जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (क्राइम) जगदीश चंद्रा ने बताया कि उपद्रव फैलाने और तोड़फोड़ की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाएगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

 

 

Related Articles

Back to top button