ज्वालापुर हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा लालपुर अंडर पास से अभियुक्त अमित अरोड़ा उर्फ आशी पुत्र अनिल अरोड़ा निवासी लोधा मंडी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को 05.62 ग्राम अवैध स्मैक व विक्रय से प्राप्त ₹600 नगदी व स्कूटी के साथ दबोचा गया।
अभियुक्त पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में कोतवाली ज्वालापुर से जेल जा चुका है
अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 468/2024 धारा 8/21/60 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया।
नाम गिरफ्तार अभियुक्त
1-अमित अरोड़ा उर्फ आशी पुत्र अनिल अरोड़ा निवासी मोहल्ला लोधा मंडी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

बरामदगी
1-05.62 ग्राम अवैध स्मैक
2-600/₹ नगद
3- तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी
अपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 388/21
धारा 8/21 NDPS ACT
2-मु0अ0स0 32/2022
धारा 8 21 NDPS ACT
3-मु0अ0स0 316/2024
धारा 3B(11)/3 गैंगस्टर एक्ट




