क्राइमहरिद्वार

पुलिस ने स्कूटी से गांजा तस्करी करते 02 महिला तस्करों को किया गिरफ्तार।

देवभूमि को नशा मुक्त बनाने में जुटी हरिद्वार पुलिस टीम को मिली सफलता,लगभग १ किलो गांजा बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त।

ज्वालापुर हरिद्वार

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत दौराने चैंकिंग 02 महिला नशा तस्करों को सेक्टर 2 तिराहे से आगे बने शौचालय से स्कूटी से गांजा तस्करी करते हुए कुल-952 ग्राम गांजा के साथ दबोचा गया।

महिला अभियुक्ताओं के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 164/25 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्ता गण*

1- महिला निवासी जग्गू घाट लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

2-महिला निवासी ग्राम नहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी -गांधी मार्केट मोहल्ला कोटरावान निकट गोयल स्वीट हाउस कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

बरामदगी

1-कुल-952 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा

2-स्कूटी (Activa) नंबर UK08-BA-2610

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button