क्राइमलालकुआं

पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 71 पाउच कच्ची शराब बरामद की।

लालकुआ

रिपोर्टर मजहिर खान

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं कोतवाली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 71 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।

इधर लालकुआं कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन राणा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी. सी के निर्देशानुसार अवैध कच्ची शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाल ब्रजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

वही चेकिंग के दौरान पुलिस को बिन्दुखत्ता चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत इमलीघाट स्थित गौला नदी के किनारे एक युवक आता दिखाई दिया जिसे रोकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान बाबू राम पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम सूर्यानगर ढौराडाम नजीबाबाद थाना किच्छा जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। इस संबंध में कोतवाली लालकुआँ में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक प्रेम सिंह नेगी, कांस्टेबल विरेंद्र रौतेला, सी.पी.दयाल नाथ सहित कई लोग उपस्थित थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button