क्राइमलालकुआं

पुलिस ने अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक को किया गिरफ्तार।

लालकुआ

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बेरीपड़ाव में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से 68 पाउच अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बताते चले कि मंगलवार की रात कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन राणा और हल्दूचौड चौकी प्रभारी शंकर नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हल्दूचौड,बेरीपड़ाव,क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान बेरीपड़ाव स्थित ट्यूबवेल के पास पुलिस को एक युवक आते दिखा। जिसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 68 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई । जिसके बाद पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुरज सिंह उर्फ ढडृआ पुत्र किशोर सिंह निवासी इन्द्रानगर प्रथम हाटाग्राम बिन्दुखत्ता का बताया। पुलिस ने युवक का आबकारी अधिनियम के तहत चालान करते हुए जेल भेज दिया। वही पुलिस टीम में मुख्य रूप से कांस्टेबल गुरमेज सिंह,गणेश गिरी शामिल रहे।

इधर कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन राणा ने बताया कि नशे के अवैैैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का यहां अभियान निरंतर जारी रहेगा। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी रूप में पनपने नहीं दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button