
भगवानपुर
दिनांक 07.03.2026 को वादी मुकदमा द्वारा कोतवाली भगवानपुर में तहरीर देकर अंकित कराया था कि वादी की नाबालिग पुत्री व उसकी सहेली को आरोपित आस मौहम्मद व निखिल अपने साथ बहला फुसलाकर व गलत काम करने के उद्देश्य से चौली स्थित शोरूम में लेकर गये थे। पुलिस टीम द्वारा मेरी मौजुदगी में मेरी नाबालिक बेटी व उसकी सहेली को सकुशल बरामद किया गया है। आरोपित के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करें।

वादी मुकदमा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल बी०एन०एस० व पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया व घटना में शामिल दोनों आरोपित को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। विवरण आरोपित
01. आस मौहम्मद पुत्र सत्तार निवासी ग्राम चौली को0 भगवानपुर हरिद्वार
02. निखिल पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम खुब्बनपुर को0 भगवानपुर हरिद्वार हरिद्वार




