क्राइमहरिद्वार

पुलिस ने लड़की को बहला फुसलाकर पथरी के जंगल में लाने वाले 03 आरोपी पकड़े !

जंगल के पास लड़की से हुआ था दुष्कर्म, 06 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस !!

पथरी हरिद्वार

दिनांक 12-7-2026 की रात फुलगढ स्थित जंगल के पास लडके से मारपीट व लडकी से दुष्कर्म मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम दिनांक 18-7-2026 को उन तीन आरोपियों तक पहुंची जो लड़की को बहला फुसलाकर जंगल तक लेकर आए थे। अब पकड़ में आए आरोपियों में 02 नाबालिग भी शामिल हैं। दोनों नाबालिग को नियमानुसार संरक्षण में लेते हुए अन्य एक आरोपी को भी पुलिस हिरासत में लिया गया। बाद विधिक कार्यवाही सभी को समय से संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि एक नाबालिक आरोपी एक वर्ष से नाबालिग लड़की के सम्पर्क में था।

गिरफ्तार आरोपी

तनवीर पुत्र मसकूर निवासी ग्राम सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार –उम्र 25 वर्ष

दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button