क्राइमहरिद्वार

कच्ची शराब की भट्टी की सूचना पर पुलिस की छापेमारी !

मौके पर 200 लीटर लाहन नष्ट कर कच्ची शराब व भट्टी उपकरण लिए कब्जे में,दबिश की भनक लगते ही मौके से फरार आरोपी की तलाश जारी, मुकदमा किया गया दर्ज !

खानपुर हरिद्वार

अवैध कच्ची शराब निर्माण व बिक्री के सम्बन्ध में मिल रही सूचना के आधार पर थाना खानपुर पुलिस द्वारा दिनांक 17-09-2026 की रात्रि मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये ग्राम पासापुर में दबिश दी गई । आरोपी पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब, भट्टी उपकरण व लाहन मौके पर छोड़कर अन्धेरे व स्थानीय गोपनीय रास्तों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मौके से बरामद करीब 200 लीटर लाहन को पुलिस द्वारा नष्ठ किया गया व फरार आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर तलाश की जा रही है ।

बरामदगी

1- 01 जरिकेन मे 5 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण

2- लाहन 200 लीटर

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button