Homeहरिद्वार

पुलिस ने नाबालिग बालक को किया सकुशल बरामद ।

रानीपुर हरिद्वार

दिनांक 05.04.2026 को शहजाद पुत्र इरसाद निवासी ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपने नाबालिग पुत्र सावेज उम्र 04 वर्ष के गुम होने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर को सूचना दी गई।

उक्त सूचना पर बच्चे की तलाश मे जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यम से जानकारी जुटाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए अन्य थानों को भी सूचित किया गया और आस पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक कर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने बच्चे को गांव में ही अन्य बच्चो के साथ खेलने के उपरान्त थककर सोया हुआ पाये जाने पर सकुशल बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। बच्चे की सकुशल बरामदगी पर परिजन द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

Related Articles

Back to top button