
हरिद्वार 19 मई 2026
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु नामित किए गए नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने उपस्थित नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा 14 मई 2026 को की जा चुकी है, जिससे सफल संपादन हेतु विभिन्न कार्यों को सुव्यवस्थित,शांतिपूर्ण,समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने जाने हेतु जो जिम्मेदारी एवं दायित्व जिस अधिकारी को दी गई है,उससे सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील प्रक्रिया है इसमें सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी को किसी भी प्रकार की कोई समस्या एवं परेशानी होती है तो इस संबंध में वह उच्च अधिकारियों एवं कंट्रोल रूम में अपनी समस्या का समाधान करा सकते है।उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जो जिम्मेदारी एवं दायित्व जिस अधिकारी को दी गई है, उनके द्वारा जो भी व्यवस्थाए की जानी है,वह समय से पूर्ण कर ले।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गहन पुनरीक्षण के संबंध में दिए गए निर्देश एवं गाइड लाइन का भलीभांति से अध्ययन कर ले ताकि गहन पुनरीक्षण के कार्य में किसी भी प्रकार से कोई भी समस्या उत्पन्न न हों पाए।
बैठक में उन्होंने कहा कि किसी भी वोटर एवं कार्मिकों की समस्या के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयो में कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे है इसके साथ ही हेल्पडेस्क की स्थापना भी की जा रही है,जिसके माध्यम से वोटर्स एवं कार्मिकों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, सीओ सदर संजय चौहान, परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुड़की प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पलारिया,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




