Homeहरिद्वार

*पुलिस ने 24 घन्टें के अंदर नाबालिक लड़की का अपहरणकर्ता को धर दबोचा,*

हरिद्वार
*थाना पथरी*
दिनांक 06/11/2023 को वादी रामस्वरूप पुत्र ज्योति राम निवासी मुस्तफाबाद थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा थाना पथरी पर सूचना दी कि मेरी नाबालिग लड़की को नदीम पुत्र मगंता निवासी मुस्तफाबाद थाना पथरी द्वारा भगाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामला दो संप्रदायों से संबंधित होने के कारण तत्काल उपरोक्त संबंध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उपरोक्त मुकदमे में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

आदेश के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा पतारसी-
सुरागरसी करते हुए तथा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दिनांक 07/11/23 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम धनपुरा से अपहरणकर्ता को धर दबोचा व अपहर्ता को बरामद किया गया‌।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button