
ज्वालापुर हरिद्वार 28/01/2026
दिनांक-27/01/2026 को वादी काल्पनिक नाम रमेश निवासी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की नाबालिग पुत्री काल्पनिक नाम रानी उम्र 11 बर्ष को दिनांक 26/01/2026 को अपने साथ स्कुटी में बैठकर नहर किनारे एकान्त जगह ले जाकर गलत हरकत कर छेड़छाड़ करने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 79/2026 धारा 137(2)74 BNS व 9(m)/10 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक सोनल रावत के नेतृत्व में टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश गये।
टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक 27/01/2026 को अभियुक्त प्रेम जोशी पुत्र स्वर्गीय राम दत्त जोशी निवासी राजीव नगर कॉलोनी आर्य नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
प्रेम जोशी पुत्र स्वर्गीय राम दत्त जोशी निवासी-ग्राम कुवाली कोतवाली रानीखेत जिला अल्मोड़ा
हाल निवासी राजीव नगर कॉलोनी आर्य नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार




