
ज्वालापुर हरिद्वार
शिवालिक नगर नगर पालिका के सुभाष नगर क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान। घरों तक गंदा और बदबूदार पानी पहुंचने के कारण उन्हें मजबूरन गंदा पानी पीना पड़ता है और क्षेत्र के लोग अधिकतर बीमारी का शिकार होते जा रहे हैं। सुभाष नगर क्षेत्र में नगर पालिका के चार वार्ड आते हैं, जहां लगभग 25 हजार की आबादी है। इतने बड़े क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है ।

क्षेत्र वासियों का कहना है कि क्षेत्र की पेयजल लाइनें बेहद जर्जर हो चुकी हैं और कई वर्षों से इन्हें बदला नहीं गया है।स्थिति यह है कि कई स्थानों पर पेयजल मे नालियों का गंदा पानी घरो तक पहुंचता है। इसके चलते लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने जल्द से जल्द जर्जर पेयजल लाइनों को बदलने और समस्या के समाधान की मांग की। समाधान न मिलने पर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया भी लिया जाएगा,।
वहीं कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव एवं समाज सेवी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सुभाष नगर में पानी की पाइपलाइन बिछी हुई है वह लगभग 30 साल पुरानी हो चुकी है और वह जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। घरों में पानी अधिकतर गंदा आता है , जिसे पीने से यहां के अधिकतर लोग बीमार हो रहे हैं। एक तरफ भाजपा सरकार ने स्वच्छ जल पीने के लिए कई योजनाएं चला रखी है दूसरी ओर इस नगर की तरफ यहां के स्थानीय विधायक, नगर पालिका के अध्यक्ष व प्रशासन के आल्हा अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। जिससे यहां के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है।
वही पर मौजूद स्थानीय निवासी राजेश वर्मा ने बताया कि जल शुल्क बढ़ाने से पूर्व पेय जल समिति के द्वारा स्थानीय निवासियों को जानकारी दी जानी चाहिए थी।समिति ने बिना किसी अनुमति के जल शुल्क बढ़ा कर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है और प्रशासन को शीघ्र ही इस मामले का संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करते हुए जनता के हितों का ध्यान रखना चाहिए।
इस क्षेत्र में दुखी होकर कई लोगों ने अपने स्ममरसीबल पंप लगा लिए उनका समिति व जल संस्थान से पानी का कोई लेना-देना नहीं है उन्हें भीजबरान जल संस्थान पानी का बिल थाम कर परेशान कर रही है। बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी सुरेंद्र ठाकुर, राजेश वर्मा, ऐच के शर्मा, रामरतन यादव, मांगेराम ठाकुर, रमाकांत चौहान, प्रमोद राणा, जबर सिंह, सुमित पाल सिंह, सुधीर टाइट्स, विशाल ठाकुर, पवन ठाकुर, सचिन ठाकुर, दीपांशु,राहुल ठाकुर, हेमराज, अनिल नय्यर, अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।




