Homeलालकुआं

प्रशासन ने चलाया फर्जी राशन कार्ड के खिलाफ चेकिंग अभियान,अभियान में 8 राशनकार्ड पाए गए अपात्र,मचा हडकंप। 

लालकुआँ

रिपोर्टर -मजहिर खान

लालकुआँ और बिन्दुखत्ता क्षेत्र में फर्जी राशन कार्डों और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विशेष सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। यहाँ डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत पात्र और अपात्र लाभार्थियों की पहचान की जाएगी। सत्यापन अभियान के दौरान अपात्र मिलने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यवाही में प्रशासन को 8 राशन कार्ड अपात्र मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। इस कार्यवाई से लोगों में हडकंप मचा हुआ है।

इधर खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर मोहित काठयत ने बताया कि उपजिला अधिकारी रेखा कोहली के नेतृत्व में क्षेत्र स्तर पर 4 टीमों का गठन कर क्षेत्रवार राशन कार्डों और यूनिटों का सत्यापन किया जा रहा है। जिसमें शहरी विकास विभाग, राजस्व विभाग, नैनीताल दुग्ध संघ के आलवा पूर्ति विभाग की टीम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में बिन्दुखत्ता क्षेत्र के 25 एकड़, और इन्द्रनगर में अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस अभियान में अब तक 8 राशनकार्ड अपात्र मिले है जिनकी जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और राज्य खाद्य योजना के तहत वास्तविक लाभार्थियों तक ही योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अपील की कि जिन लाभार्थियों की आर्थिक स्थिति अब बेहतर हो चुकी है, वे स्वेच्छा से अपने राशन कार्ड संबंधित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय तथा तहसील कार्यालय में जमा कर दें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्यापन के दौरान कोई अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी राशन कार्ड धारकों से अपने कार्ड में दर्ज सदस्यों की ई-केवाईसी कराने के लिए कहा गया है।

 

Related Articles

Back to top button