
हल्द्वानी
रिपोर्टर: मजहिरखान
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हल्द्वानी में पुलिस ने एक महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लाखों रुपये की स्मैक बरामद हुई है।
एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने एफटीआई गेट के पास चेकिंग के दौरान शातिर हसीना जोया खान निवासी गोजाजली, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया हे। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला के पास से 132 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 36 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
एसएसपी नैनीताल ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 2000 रुपये के इनाम से सम्मानित किया है। साथ ही साफ संदेश दिया है कि जिले में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस के अनुसार इस साल अब तक 18 तस्करों को गिरफ्तार कर 2 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की स्मैक बरामद की जा चुकी है और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।




