
लालकुआं
रिपोर्टर मजहिरखान
-लालकुआं से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। यहाँ बीती 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में काग्रेंस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद 10 तारीख को कुछ लोगों द्वारा किए शुद्धिकरण को अनुसुचित जाति के खिलाफ दंडनीय अपराध मानते हुए आज लालकुआं नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया इस दौरान काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक लिखित तहरीर सौंपी। जिसमें कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,हिन्दूवादी नेता गिरीश पाड़े सहित अन्य 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य संबंधित लोग जातिगत भावनाएं भड़काने और इस तरह के कृत्यों का समर्थन करने में लिप्त हैं।उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में काग्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के बाद किया गया शुद्धिकरण हवन यज्ञ दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आयी है। तथा भाजपा को राहुल गाँधी का डर सता रहा है इसलिए भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुकदमों से डरने वाली नही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सभी के खिलाफ जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई करने की मांग की।




