
लालकुआ
लालकुआं जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग हल्द्वानी की टीम ने आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बिंदुखत्ता, लालकुआं और हल्दूचौड़ क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि बिंदुखत्ता तिवारी नगर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान किरन देवी पत्नी ईश्वरी प्रसाद के घर से 110 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं हल्दूचौड़ के गोलागेट क्षेत्र में गोला नदी पार अवैध रूप से कच्ची शराब बेच रहे किशन प्रसाद पुत्र राम प्रसाद निवासी दानी बंगर के पास से 125 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

छापेमारी टीम में उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी, प्रधान आबकारी सिपाही चन्द्रशेखर काण्डपाल एवं आबकारी सिपाही राहुल सिंह गोला शामिल रहे।
आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।




