क्राइमहरिद्वार

गौकशी की सूचना पर पुलिस टीम ने घर पर दी औचक दबिश कर 200 किग्रा गोमांस मय गोकशी उपकरणों सहित 04 आरोपी दबोचे।

मौके से फरार 03 अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी टीमें ,सभी आरोपियों पर उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।

पथरी  हरिद्वार

दिनांक 29/10/2024 को थाना पथरी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम कासमपुर में एक घर में कुछ व्यक्ति गौकशी कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस टीम ने बताए गए घर पर औचक दबिश दी तो कुछ व्यक्ति गौकशी करते मिले।

टीम ने घेराबंदी कर 04 व्यक्तियों को मौके पर ही दबोच लिया जबकी 03 व्यक्ति मौके से भाग निकले। घर की तलाशी लेने पर 200 किलोग्राम गोमांस व गोकशी उपकरण बरामद हुये। उक्त गौमांस व गौकशी उपकरणों को कब्जे पुलिस लेकर पकडे गये आरोपियों सहित थाने लाया गया तथा उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही जारी है, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button