
बरेली
हिंदू समाज कल्याण ट्रस्ट का स्थापना दिवस 31 दिसंबर को श्री कृष्ण लीला कॉम्प्लेक्स लल्ला मार्केट प्रेमनगर बरेली में मनाया जाएगा । सर्वप्रथम सायं 6 बजे से संगीतमय सुंदर कांड होगा उसके पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा । ज्ञातव्य है कि हिन्दू समाज कल्याण ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष को 31 दिसंबर को अपना स्थापना दिवस धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाता है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार बरतरिया जी,वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, अश्विनी कमठान,विजय बब्बल सक्सेना,पंकज सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार होंगे ।




