एक्सक्लूसिव खबरेंमुजफ्फरनगर

शहीद रामचंद्र प्रजापति विद्यार्थी देवरिया संग्रहालय को बचाने के लिए जनसंदेश यात्रा मुजफ्फरनगर में पहुंची।

शहीद बालक रामचंद्र प्रजापति विद्यार्थी संग्रहालय को सरकार से बचाने लिए जन जागरूकता संदेश यात्रा निकाल रहे हैं पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति।

मुजफ्फरनगर ( राजेश प्रजापति )

मुजफ्फरनगर शहीद रामचंद्र प्रजापति विद्यार्थी देवरिया संग्रहालय को बचाने के लिए जनसंदेश यात्रा मुजफ्फरनगर में पहुंची 13 वर्ष 4 महीने की आयु में ब्रिटिश सरकार का झंडा उतार कर भारत का तिरंगा झंडा फहराने पर अंग्रेजी पुलिस ने गोलियों से हत्या कर दी थी।

शहीद बालक रामचंद्र विद्यार्थी देवरिया के स्मारक को बचाने के लिए संदेश यात्रा 75 जिलों में होकर गुजरेगी जनसंदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिला देवरिया में संग्रहालय को बचाना एवं प्रजापति समाज के साथ-साथ पिछडे अनुसूचित समाज को जागृत करना यात्रा के मुख्य संचालक बृजेश कुमार प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी युवा मोर्चा एवं पूर्व विधायक तिंदवारी विधानसभा जिला बांदा,दिलीप चौधरी राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय संत गाडगे बाबा साहब अंबेडकर मिशन, देव रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन आर्मी के साथ-साथ पिछड़े एवं शोषित समाज के दर्जनों कार्यकर्ता यात्रा में उपस्थित होकर चल रहे हैं प्रत्येक जनपद में यात्रा के सभी संचालक एवं कार्यकर्ता संविधान निर्माता बाबा डा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्याअर्पण कर आगे कारवां बढ़ा रहे हैं और प्रत्येक जनपद में पिछड़े समाज एवं शोषित समाज के लोग यात्रा का स्वागत कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता में यात्रा मुख्य संचालक बृजेश कुमार प्रजापति पूर्व विधायक ने बताया कि प्रत्येक समाज एवं जनपद में आनेको जाति धर्म में शहीद हुए व्यक्तियों का कोई भी नाम किसी भी जगह नहीं लिया जाता हमारी यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि प्रत्येक जाति धर्म में जन्मे अनेकों शहीदों का सम्मान हो वह वर्तमान में भाजपा सरकार जिस तरीके से पिछड़े वह शोषित समाज के लोगों की अनदेखी कर रही है वह अनदेखी न हो बृजेश कुमार प्रजापति पूर्व विधायक ने कई आप पिछड़े एवं शोषित समाज की अनदेखी के भाजपा सरकार के ऊपर लगाए इसी क्रम में आज मुजफ्फरनगर में यात्रा का स्वागत प्रजापति समाज के लोगों ने किया आज मुख्य रूप से स्वागत कार्यक्रम में एडवोकेट सत्यवीर सिंह प्रजापति, एडवोकेट रामनिवास प्रजापति, एडवोकेट नरेंद्र प्रजापति, कंवरपाल प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, सागर प्रजापति,श्याम सुंदर प्रजापति, पंकज कुमार प्रजापति,प्रभात कुमार प्रजापति, सचिन कुमार प्रजापति,निवेश प्रजापति इंद्र प्रजापति, एवं दर्जनों प्रजापति समाज के व्यक्ति उपस्थित रहे आज जनसंदेश यात्रा को मुजफ्फरनगर से सहारनपुर के लिए रवाना किया गया

Related Articles

Back to top button