
लक्सर
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।
उक्त संबंध में लगातार सक्रियता दिखाते हुए लक्सर पुलिस द्वारा कोतवाली स्तर पर टीमों के गठन कर संभावित स्थानों पर छापेमारी और निगरानी की जा रही है।

छापेमारी/चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक आरोपी को हिरासत में लिया जिसके कब्जे से (ACETAMINOPHEN, TRAMADOL HYDROCHLORIDE AND DICYCLOMINE HYDROCHLORIDE CAPSULES) के 120 कैप्सूल बरामद किये गये।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन नशीले कैप्सूल को मेडिकल स्टोर से लाकर क्षेत्र में नशा करने वाले व्यक्तियों को ऊँचे दामों पर बेचता था।
आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 287/26 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
बोबी कुमार पुत्र ओमबीर निवासी सेठपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार
*बरामदगी*
(ACETAMINOPHEN, TRAMADOL HYDROCHLORIDE AND DICYCLOMINE HYDROCHLORIDE CAPSULES) 120 नशीले कैप्सूल



