Homeपीलीभीत

जिला पंचायत द्वारा बनी सड़क एक माह में टूटी ठेकेदार ने दोबारा की खानापूर्ति।

पीलीभीत

क्रांति बुलेटिन न्यूज पीलीभीत (अमित ठाकुर)

:- विकासखंड पूरनपुर के ग्राम पंचायत गढाकला, से, सेहरामऊ उत्तरी मार्ग पर का निर्माण कार्य, जिला पंचायत द्वारा लगभग दो माह पूर्व कराया गया था, 15 दिन पूर्व ही सड़क, उखड़ गई थी इसका ग्रामीणों द्वारा, विरोध किया गया, ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर, सोशल मीडिया पर वायरल किया, तथा कई अखबारों में खबर छपने के बाद भी, विभाग द्वारा कोई ध्यान न दिए जाने के कारण क्षेत्र की जनता में रोष, है।

 

ग्रामीण और इसकी शिकायत, मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों तक, से सड़क की जांच का, पता ठेकेदार का भुगतान रोके जाने की मांग की, इसके बाद अधिकारियों ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया, और ठेकेदार को, निर्देश दिए गए पर ठेकेदार की मनमानी, रुकने का नाम ही नहीं ले रही है, उसने क्षेत्र की जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया, 2 किलोमीटर बनी सड़क, मे जहां तहां चकतियां लगाकर खाना पूर्ति कर दी, और अधिकारियों को बता दिया की सड़क का काम दोबारा पूरा कर दिया गया है, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा करके, सत्ता में आई, तो वहीं कुछ स्वार्थी ठेकेदार, सरकार की छवि को धूमिल, करने पर तुले हैं, इस सबके बावजूद कोई भी विभागीय अधिकारी, सड़क की जांच करने नहीं पहुंचा, जिससे क्षेत्र की जनता में, भारी रोष,क्षेत्र की जनता ने मांग की पूरी सड़क की मरम्मत दोबारा कराई जाए, जब तक सड़क की मरम्मत दोबारा नहीं होती, तब तक ठेकेदार का भुगतान न किया जाए नहीं तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे l

Related Articles

Back to top button