Homeहरिद्वार

आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों ने अपनी दिव्य मेधाशक्ति से विद्यालय औसत 100 तक पहुँचाने का मन बना लिया है।” 

इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में प्राची शर्मा, यक्षराज, जाह्नवी, अंबुज, प्राची सिंह, आयोग, सिद्धार्थ राज तथा गरिमा सहित विविध विषयों में 100/100 अंक पाने वाले सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन विशेष अभिनंदनीय।"

हरिद्वार 13 मई 2026,

परमपूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज व परमश्रद्धेय आचार्यश्री बालकृष्ण जी महाराज द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् में आज सीबीएसई बोर्ड की इण्टरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत आने पर हर्षोल्लास का वातावरण रहा।

इस वर्ष इण्टरमीडिएट के मानविकी, वाणिज्य तथा विज्ञान वर्ग में प्राप्तांकों का औसत क्रमशः 90.01, 89.75 व 79.05 रहा जबकि क्रमशः प्राची शर्मा(98.80), यक्षराज सिंह(97),

जाह्नवी राणा(96.80),

अंबुज शर्मा(96.80),

प्राची सिंह(96.60),

आयोग सिंह(95.60),

सिद्धार्थ राज(95.60)

तथा गरिमा(95.60) ने सर्वोत्तम प्रदर्शन किया I कुल मिलाकर सभी 90 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ ही विद्यालय का औसत 86.27 रहा जबकि सर्वोत्तम प्रतिशतांक 98.80 रहा।

28 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि 22 विद्यार्थियों ने विविध विषयों में शतांक अर्जित किए।

उल्लेखनीय है कि 09 विद्यार्थियों ने पाँचों विषयों में A-1 ग्रेड प्राप्त किया जो सम्पूर्ण देश में सर्वश्रेष्ठ 12.50% विद्यार्थियों को मिलता है।

 

आचार्यकुलम् प्रबंध समिति की उपाध्यक्षा डॉ० ऋतंभरा शास्त्री ‘बहन जी’ सहित प्राचार्या श्रीमती स्वाति मुंशी जी ने उक्त सुअवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों समेत सभी आचार्यों व कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने आशीर्वचन प्रदान किए। इस सुअवसर पर उप-प्राचार्य श्री तापस कुमार बेरा जी, समन्वयिका श्रीमती दीपा देवी जी तथा मुख्य छात्रपाल व क्रीड़ाध्यक्ष श्री अमित कुमार दानी जी सहित सम्पूर्ण आचार्यकुलम् परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button