क्राइमहरिद्वार

महिला ने हर की पैड़ी गंगा घाट पर 7 वर्षीय मासूम को गंगा में डुबो डुबोकर मार डाला।

तंत्र मंत्र ने ली मासूम की जान, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

हरिद्वार

हर की पैड़ी गंगा घाट पर 7 वर्षीय मासूम को गंगा में डुबो डुबोकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की मौत होने पर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह दो महिलाएं एवं एक पुरुष एक सात साल के मासूम को लेकर हर की पैड़ी आए। तभी उनमें एक महिला मासूम को गंगा में डुबकियां लगवाने लगी। बच्चा जोर-जोर से चिल्लाता चीखता रहा। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने महिला को रोकना चाहा, लेकिन महिला नहीं रुकी और बच्चे को गंगा में डुबोती रही। तभी किसी ने गंगा सभा व पुलिस को सूचित किया। जब तक पुलिस आती और महिला को रोकती तब तक मासूम दम तोड चुका था।

इस हृदय विदार्क घटना से हर की पैड़ी क्षेत्र में मौजूद लोगों का कलेजा पसीज गया। मृत अवस्था में पड़े मासूम के बगल में महिला हंसती हुई कहती दिखी कि अभी बच्चा खड़ा होगा, देख लेना। इससे इस बात का अंदाजा लगता है कि मामला तंत्र मंत्र से जुड़ा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

कोतवाली प्रभारी भावना कैथोला ने बताया कि बच्चे को गंगा में डूबा कर करने की जानकारी मिली है। आरोपियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

Related Articles

Back to top button