महर्षि शुकदेव की पावन धरा मुजफ्फरनगर में रु. 951 करोड़ की लागत वाली 423 परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, भारत सरकार जयंत चौधरी द्वारा वृहद रोजगार मेला का किया गया शुभारंभ, चयनित प्रतिभागियों को किए गए नियुक्ति पत्र वितरित।

मुजफ्फरनगर
क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। “स्वर्णिम विकास का संकल्प यूपी का संपूर्ण कायाकल्प” के नारे को साकार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कौशल विकास और उद्यमिता तथा राज्य मंत्री शिक्षा भारत सरकार जयंत चौधरी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल एवं मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार, प्रभारी मंत्री तथा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार सोमेंद्र तोमर, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अहिल्याबाई चौक पर स्थापित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा नुमाइश ग्राउंड में लगे वृहद रोजगार मेला का शुभारंभ किया गया तथा सांकेतिक रूप से 10 चयनित प्रतिभागियों अक्षत गर्ग, रक्षित त्यागी केशव, अनुज धीमान, युवराज सिंह, अंशिका गोयल, नायब परवीन, विशाल, वैशाली, शिवानी एवं वैशाली कुमारी को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने महर्षि शुक देव की पावन भूमि को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि आप सभी अन्नदाताओं, किसानो,नौजवान साथियों तथा मुजफ्फरनगर की बहनों यहां की सभी जनता जनार्दन का मैं हृदय से स्वागत व अभिनंदन करता हूँ। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मुजफ्फरनगर आस्था, संस्कार और त्याग की पावन भूमि है, जिसने समय-समय पर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने घोषणा की कि जनपद में ₹951 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जो क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करते हुए विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में Center of Innovation & Training (CIIT) जैसे अत्याधुनिक संस्थानों की स्थापना की जा रही है, जहां युवाओं को रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, 3D प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में आयोजित रोजगार मेले में 200 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इस मेले के माध्यम से लगभग 5122 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किए, जिससे उनके जीवन में एक नई शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हुआ। मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि वर्ष 2002 से 2017 तक ₹2.24 लाख करोड़ गन्ना भुगतान हुआ था जबकि वर्तमान सरकार ने 9 वर्षों में ₹3.16,000 करोड़ से अधिक का भुगतान सुनिश्चित किया है । हमारी सरकार में वर्तमान में 122 चीनी मिलें चालू है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं आपदा राहत के माध्यम से सहायता प्रदान की जा रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी सरकार में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जो वर्तमान में 60,244 है। इसके साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से उत्तर प्रदेश में 9 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी सरकारी नौकरियां मिलीं है। MSME क्षेत्र में 3 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है और संभव हुआ है यह प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और विकास के सशक्त मॉडल की वजह से।

इस मौके पर केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत चौधरी जी ने कहा कि आज का दिन हजारों युवाओं के जीवन में परिवर्तन का प्रतीक है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कौशल, शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य को सशक्त बनाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि यह रोजगार मेला युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां उन्हें उद्योगों से सीधे जुड़ने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में 200 से अधिक कंपनियों की भागीदारी हुई है औक और 25048 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया जिसमें से 5139 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। आज जो भी नियुक्ति पत्र पाएंगे उन्हें बधाई लेकिन जिनको आज मौका नहीं मिला उनको निराश होने की जरूरत नहीं है, हमारी सरकार समय समय पर रोजगार के अवसर युवाओं को उपलब्ध कराएगी। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवक युवतियों को रोजगार प्राप्त करने के बाद उनकी सफलता की कहानियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक कौशल दर्शन का विमोचलन किया गया साथ ही मिशन द्वारा एआई पर आधारित बनाए गए वीडियो का प्रदर्शन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में अनिल कुमार मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, माननीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा/जनपद प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद चंदन चौहान, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, सदस्य विधान परिषद वंदना वर्मा, विधायक राजपाल बालियान, विधायक मदन भैय्या, विधायक अशरफ अली, विधायक गुलाम मोहम्मद, विधायक प्रसन्न चोधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ,रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, नगर पालिका के अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, डॉक्टर सुधीर सैनी, संजय राठी, प्रभात तोमर, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक सुरेश तितोरिया, पूर्व विधायक उमेश मलिक,पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक रामनाथ सिंह,पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुखवेंद्र सोम, पूर्व मंत्री योगराज सिंह , प्रदेश महासचिव उमा दत्त शर्मा, रामनिवास पाल,सत्यपाल पाल, प्रदीप सैनी, पुरुषोत्तम गौतम, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय लोकदल और एनडीए के पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त आयोजन में प्रमुख सचिव डॉ हरिओम, ए डी जी जोन मेरठ भानू भास्कर, जिला अधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित जैन, पुलिस अधीक्षक इंदु सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर एवं अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारीगण शामिल रहे।




