Homeलालकुआं

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का बड़ा हमला: मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू को बताया ‘जिला बदर’, अंकिता प्रकरण पर विपक्ष को घेरा !!

लालकुआं

रिपोर्टर : मजहिर खान

नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य रविवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चर्चा में चल रहे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

सांसद दिनेश आर्य ने गिरधारी लाल साहू पर सीधा निशाना साधते हुए उनके चरित्र पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि गिरधारी लाल साहू बरेली में जिला बदर हैं और इसी वजह से वे नैनीताल जिले में शरण लिए हुए हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि साहू के चरित्र के बारे में हर कोई अच्छी तरह जानता है।

अंकिता भंडारी मामले पर विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप

इस दौरान बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भी दिनेश आर्य ने विपक्ष पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस संवेदनशील मामले में मृतका के परिवार को बेवजह उकसाकर राजनीतिक रोटियां सेक रहा है।

राज्यसभा सांसद के इन सनसनीखेज बयानों के बाद उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ गया है और रेखा आर्य-गिरधारी लाल साहू का यह विवाद सूबे की राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में आ गया है।

 

Related Articles

Back to top button