क्राइमहरिद्वार

झबरेड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा 01 गो तस्कर, 450 किलो मांस व एक ज़िंदा गोवंश रैस्क्यू।

झबरेड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के आदेशानुसार गोकशी व अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 12.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बलेलपुर में गुल नमाज के खेत में गोकशी की जा रही है।

सूचना पर थानाध्यक्ष झबरेड़ा द्वारा पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके से दबोच लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम सुभान पुत्र घसीटा निवासी ग्राम सफरपुर थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार बताया।

 

मौके से पुलिस द्वारा दो गौवंशीय पशुओं का कटा हुआ मांस, एक जिंदा गौवंशीय बछड़ा तथा गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।

 

बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 41/2026 उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

आरोपी जिसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना झबरेड़ा व गंगनहर में गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अक्सर पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था, पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

*नाम पता आरोपित*

सुभान पुत्र घसीटा निवासी ग्राम सफरपुर, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

1. लगभग 450 किलोग्राम मांस

2. 01 जिंदा गोवंशीय बछड़ा

3. 04 छुरी, 04 कुल्हाड़ी, 01 तराजू

 

 

Related Articles

Back to top button