क्राइमहरिद्वार

कनखल पुलिस की कार्रवाई, हुड़दंग करने वाले 03 आरोपी दबोचे !!

कनखल हरिद्वार

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के तहत शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित एवं इनामी अभियुक्तों तथा हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 21.10.2026 को कनखल पुलिस ने जगजीतपुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा एवं हुड़दंग करने वाले 03 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपित

1. अजय उर्फ सोंटी, पुत्र रविन्द्र, निवासी कातीवाली गली, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष

2. योगेश, पुत्र अजय, निवासी कातीवाली गली, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष

3. धीरज कुमार, पुत्र गिरधारी लाल, निवासी कातीवाली गली, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button