Homeहरिद्वार

कर्तव्य पथ पर अपना बलिदान देने वाले पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि !

पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में शहीदों को भेंट किए गए पुष्प चक्र एवं फूल !

हरिद्वार

आज शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित शहीद स्मारक पर जनपद पुलिस के जवान एकत्रित हुए जहां एसएसपी नवनीत सिंह सहित जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा विगत एक वर्ष में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को याद करते हुए उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी गई।

शहीद हुए जवानों का नामोच्चारण कर के बाद सर्वप्रथम श्री नवनीत सिंह द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया। तत्पश्चात क्रमवार सभी ऑफिसर्स ने पुष्प चक्र व पुष्प भेंट कर शहीदों के बलिदान को याद किया।

 

अन्त में सेरिमोनियल गार्द द्वारा शहीद हुए जवानों को शोक सलामी दी गई जिसमें सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों के बलिदान को नमन किया। एसएसपी हरिद्वार ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्र सेवा और एकता सहित सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दिलाता है। उनकी शौर्य गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति एवं कर्तव्यपरायणता के लिए प्रेरित करती रहेंगीं।”

Related Articles

Back to top button