Homeहरिद्वार

विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग ने मकर संक्रांति उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया ।

ज्वालापुर

आज दिनांक 14 जनवरी 2024 दिन रविवार विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग द्वारा मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन विष्णु लोक कॉलोनी ज्वालापुर में लोक कल्याण हेतु परम पूजनीय अरुण दास जी महाराज अध्यक्ष श्री जगन्नाथ धाम ट्रस्ट एवं श्री जगदीश लाल पाहवा जी वरिष्ठ समाजसेवी के पावन सानिध्य में संपन्न किया l हरिद्वार में चल रही 15 संस्कार शालाओं के द्वारा विभिन्न विधाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण पर नाटक लोक नृत्य देश भक्ति से युक्त समूह नृत्य किए गए l

पूज्य अरुण दास जी महाराज ने छुआछूत को देश पर अभिशाप बताया समरसता निर्माण करने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया और 22 जनवरी को देव दीपावली मनाने के बारे में लोगों से आवाहन किया l

प्राण संगठन मंत्री श्री अजय जी ने खिचड़ी मकर संक्रांति के संदेश के विषय में विस्तार से चर्चा की और साथ ही आवाहन किया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर देव दीपावली मनाएं l

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि संस्कार विहीन व्यक्ति पशु समान है विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग की संस्कार शालाओं उसके पढ़ने वाले बच्चे शिक्षा के साथ-साथ धर्म के प्रति भी क्रम वध हो रहे हैं यह बहुत ही हर्ष का विषय है

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगदीश लाल पाहवा जी ने की एवं संचालन श्रीमती चंद्रकांता जी ने किया कार्यक्रम में पूजा अरोरा जी ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनको पुरस्कार प्रदान किया प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार जी ने सभी शिक्षिकाओं को सर्वोच्च सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया कार्यक्रम में श्रीमती रंजना चतुर्वेदी एडवोकेट सीमा ठाकुर

दीपक तालियां जी, रवि चौहान जी, सौरभ सक्सेना जी, सुमित जी, सचिन पाल जी ,नवनीत राणा जी ,राकेश पाव भाजी राजीव त्यागी जी, डॉक्टर दीपक देवड़ा, सुरेश जी, अजय शर्मा जी ,एडवोकेट विकास जैन जी, प्रीति जी पूजा कल जी, डॉक्टर अर्चना जी , दीपिका राठौड़ जी, अतुल वशिष्ठ जी, विनोद मित्तल जी,सुमित सक्सेना जी, सीमा  जी, विनीत धीमान जी, वीरेंद्र राघव जी, पूर्णिमा मित्तल जी, कार्यक्रम का सफल संयोजन सुनील पांडे जी द्वारा किया गया l

Related Articles

Back to top button