Homeलालकुआं

हल्द्वानी में छात्रों का प्रदर्शन, निकाली धर्मेंद्र प्रधान की अर्थी!

– हल्द्वानी

रिपोर्टर – मजहिर खान

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में भी छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। जहां बड़ी संख्या में छात्र एमबीपीजी कॉलेज से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अर्थी लेकर सड़क पर निकल गए प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र जैसे ही तिकोनिया चौराहे के पास पहुंचा, वहां पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और, धक्का-मुक्की हो गयी जिससे सड़क में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अर्थी छीन ली, जिसके बाद छात्र और अधिक आक्रोशित हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र डीएम कार्यालय पहुंचे और वहां भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। छात्रों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहा और स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास करता रहा।

 

 

Related Articles

Back to top button