क्राइमहरिद्वार

लक्सर पुलिस की दबिश में गौकशी करते 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से 90 किग्रा गौमांस व गौकशी उपकरण बरामद।

लक्सर हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस टीमो को सक्रिय कर पतारसी सुरागरसी में मामूर किया गया।

 

तो पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.03.2025 को दबिश देकर सुल्तानपुर क्षेत्र से गौमांस, गौकशी उपकरण के 02 आरोपियों को पकड लिया। जबकि 02 व्यक्ति मौके से फरार हो गये फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है l

नाम पता आरोपी

1-नसीम काणा पुत्र हनीफ निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

2-नसीम पुत्र नूरहसन निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

1-मौके से 90 गौमांस

2-गौकशी उपकरण

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button