कोटद्वार
– जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों और स्थानीय लोगों पर आतंकवादियों के कायराना हमले की कोटद्वार भाजपा ने भी निंदा की है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल व मेयर शैलेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली और झंडाचौक पर आतंकवाद का पुतला दहन किया।

पहलगाम हमले के विरोध में कोटद्वार के व्यापारियों ने आज गुरुवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि हमले के विरोध में बाजार 11 बजे तक बंद रखा जायेगा। इस दौरान सभी व्यापारी हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित होकर आतंकवाद का पुतला दहन करेंगे।




