Homeमुजफ्फरनगर

पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पालडा निवासी मुकेश पत्नी स्वर्गीय कृष्ण पाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर को संबोधित एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित महिला का कहना है कि जमीन के बंटवारे को लेकर उसके पति कृष्ण पाल के भाई इंद्रपाल के साथ काफी लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था घटना के दो दिन पहले भी इंद्रपाल के साथ विवाद हुआ था जिसमें तय हुआ था कि मौके पर हल्का लेखपाल को बुलाकर आपसी बंटवारा करने के लिए कहा गया था दिनांक 29 – 4 – 2025 को समय करीब 10:30 बजे सुबह इंद्रपाल पुत्र रघुवीर श्रवण, संदीप, प्रदीप, पुत्रगण इंद्रपाल श्रीमती रानू पत्नी इंद्रपाल श्रीमती सोनम पत्नी संदीप समस्त निवासी गाना ग्राम पालडा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर एक राय होकर खेत को जोतना लगे जब पीड़ित महिला व उसके पति कृष्ण पाल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो सभी मुलजिमानों ने उसके पति पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया संदीप, श्रवण, प्रदीप ने अपने हाथों में लिए हुए सरियों से उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी जहां पीड़ित महिला के द्वारा शोर मचाते हुए बीच-बीच बचाव करने की कोशिश की तो पीड़ित महिला को श्रीमती रमन व सोनम ने पकड़ लिया तथा इंद्रपाल ने पीड़ित महिला को बेइज्जत व अपमानित करने की नीयत से पहने हुए कपड़े फाड़ डालें और उसके बाद वह सभी लोग पीड़ित महिला के पति को तब तक मारते पीटते रहे जब तक पीड़ित महिला के पति की मृत्यु नहीं हो गई और मौके पर पीड़ित महिला का शोर सुनकर पलटू राम पुत्र जगराम व पहले से ही गांव में आए हुए नरेश कुमार ने पीड़ित महिला को बचाया अन्यथा मुलजिमान पीड़ित महिला को भी जान से मार देते किंतु फिर भी मुलजिमान पीड़ित महिला व उसके पूरे परिवार को जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह उसी दिन से कभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय कचहरी मुजफ्फरनगर तथा शाहपुर थाने के चक्कर कट रही है शाहपुर थाना पुलिस पर मुलजिमान से सज करने का आरोप आप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने मुलजिमान से सज कर ली है और हमारा मुकदमा नहीं लिख रही है उल्टा हम पर ही पुलिस द्वारा फैसले का दबाव बनाया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है पीड़ित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है अब देखते हैं कि पुलिस इस प्रकरण में क्या रुख अपनाती है।

Related Articles

Back to top button