रानीपुर हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस की एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशा कारोबारियों की बड़ी मछलियों में मचा हड़कंप*
- माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है।
एसएसपी की लीडरशिप में काम कर रही हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे का कारोबार कर धर्मनगरी का माहौल बिगाड़ने वाले नशा तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त कर देवभूमि को नशा मुक्त करने में अहम भूमिका निभा रही है।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रोह नदी पुल के पास से अभियुक्त सोनू पुत्र रामस्वरूप को 970 ग्राम चरस के साथ दबोचने में सफलता हासिल की।




