आस्थाबरेली

भूखों को भोजन कराना परम सुख की प्राप्ति _ डॉक्टर सुबोध अस्थाना। 

बरेली

निर्धन बेसहारा और भूखों को भोजन कराने से अच्छा संसार में कोई दूसरा कार्य नहीं है । यह विचार आज भगवा परिषद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुबोध अस्थाना ने अखिल भारतीय सर्वजातीय महासभा संस्था द्वारा आयोजित सीता रसोई के माध्यम से भोजन वितरण के दौरान कही । उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य कमजोर वर्गों की हर तरह से मदद करना है।

इस अवसर पर कायस्थ महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिब,सर्वजातीय महासभा के अध्यक्ष रवि सक्सेना,समाजसेवी राजा सेठी,ऋषभ बाजपेई,सचिन कंचन,प्रदीप श्रीवास्तव,हरविंदर पाल होरा,मनोज शर्मा,सुधीर मोहन,नीता सक्सेना, किरन सक्सेना,ममता सक्सेना,हेमलता श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button