Homeलालकुआं

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और मिष्ठान वितरण किया।

लालकुआं।

रिपीटर मजहिर खान

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज लालकुआं में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशी मनाई और मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखा गया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. बिष्ट ने कहा कि “यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकासपरक नीतियों, सुशासन और गरीब-कल्याण के प्रति संकल्प की जीत है। बिहार की जनता—युवा, महिला, किसान और गरीब वर्ग—ने एक बार फिर विकास को चुनकर भाजपा को मजबूत समर्थन दिया है।”

विधायक ने आगे कहा कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड की जनता भी प्रचंड जनसमर्थन से भाजपा की पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।

मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, महामंत्री राजकुमार सेतिया, बॉबी संभल, संजीव शर्मा, पवन चौहान, विनोद श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, धीरज भट्ट, गोविंद राणा, विकास गुप्ता, धन सिंह बिष्ट समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button