
देहरादून
,सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत रशीद पहलवान द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों के लिए एक सराहनीय पहल की गई। बढ़ती ठंड को देखते हुए आज पंचायत प्रतिनिधियों ने विशेष शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों को निःशुल्क कंबल वितरित किए।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य समाज के ऐसे लोगों को राहत पहुंचाना है जो आर्थिक या शारीरिक सीमाओं के कारण ठंड से बचाव के पर्याप्त संसाधन नहीं जुटा पाते।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और कंबल पाकर उन्होंने जिला पंचायत के प्रति आभार व्यक्त किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि सहसपुर विधानसभा के किसी भी जरूरतमंद को ठंड या मौसम की मार न झेलनी पड़े।

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में ऐसी मदद वास्तव में राहत देने वाली है।




