
रामनगर
रिपोर्ट, -मजहिर खान
.रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक बाघ की लगातार सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है,बीते दो दिनों में बाघ ने पहले एक घोड़े और फिर एक गाय को अपना निवाला बना लिया,इसके बाद देर शाम बाघ ने एक और गाय पर हमला करने का प्रयास किया, लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई के साथ कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं.
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के गर्जिया क्षेत्र में इन दिनों एक बाघ की मौजूदगी लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है, दो दिन पूर्व बाघ ने गर्जिया क्षेत्र में एक घोड़े पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया था, इसके अगले ही दिन इसी बाघ ने एक गाय का भी शिकार कर लिया.

लगातार दो घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था कि देर शाम बाघ ने एक बार फिर एक गाय पर हमला करने का प्रयास किया,गनीमत रही कि इस दौरान गाय बाघ के हमले से बच गई,लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद वन विभाग और कॉर्बेट प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है.
कॉर्बेट प्रशासन की ओर से क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है,इसके साथ ही सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई का काम भी शुरू किया गया है, ताकि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी हो और सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी बेहतर दृश्यता मिल सके.
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि अंधेरा होने के बाद इस क्षेत्र में अनावश्यक रूप से भ्रमण न करें और सतर्कता बरतें.
उन्होंने बताया कि बाघ की मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए क्षेत्र में कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं. कैमरा ट्रैप में बाघ की गतिविधियां कैद होने के बाद उसकी पहचान और मूवमेंट का अध्ययन किया जाएगा, इसके आधार पर वन विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा.
फिलहाल वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं और बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.




