Homeशाहजहांपुर

जे जे एजुकेशन एकेडमी द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शाहजहांपुर

क्रांति बुलेटिन समाचार (अरविन्द बर्मा)

बंडा शाहजहांपुर।जे जे एजुकेशन एकेडमी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से एक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 100 से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन जे जे एजुकेशन एकेडमी के फाउंडर गुरदीप सिंह ने किया।इस अवसर पर, श्री गुरदीप सिंह ने स्टूडेंट्स को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें सड़क पर चलने के नियमों का पालन करने की अपील की। इसके बाद, एक रैली निकाली गई जिसमें स्टूडेंट्स ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाई।

कार्यक्रम में स्थानीय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने भी भाग लिया और स्टूडेंट्स को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है, और हमें सभी को इसके लिए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने जे जे एजुकेशन एकेडमी की काफी सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए बहुत ही हितकारी हैं जो समय समय पर चलते रहने चाहिए।

जे जे एजुकेशन एकेडमी के फाउंडर गुरदीप सिंह ने कहा कि उनकी एकेडमी सड़क सुरक्षा के लिए हमेशा से ही प्रतिबद्ध रही है, और वे इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि जे जे एजुकेशन एकेडमी हमेशा अवेयरनेस एवं एजुकेशन के लिए काम करता है ,और हाल में एजुकेशन एकेडमी शिक्षा प्लस कार्यक्रम शिक्षा इनीशिएटिव के साथ मिलकर और एडल्ट लिटरेसी, डिजिटल लिटरेसी एवं बहुत सारे अवेयरनेस कार्यक्रम को लेकर के कंप्यूटर शिक्षा के साथ जुड़ रहा है। गुरदीप सिंह ने बताया कि जे जे एजुकेशन एकेडमी शिक्षा इनीशिएटिव के शिक्षा प्लस कार्यक्रम में पिछले गत वर्ष में छः हजार से अधिक लोगों को साक्षर कर चुका है और अगले वित्तीय वर्ष में दस हजार लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी एकेडमी का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार मिले और वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

इस अवसर पर, हाल ही में ट्रिपल सी में पास हुए स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।

Related Articles

Back to top button