Homeहरिद्वार

संत रविदास जी के समानता,भाईचारे और मानवतावादी संदेश को अपनाये समाज : आदेश चौहान।

हरिद्वार  02/02/2026

आज संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की 649वीं जयंती पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ज्वालापुर, जगजीतपुर,रावली महदूद,सलेमपुर बीएचईएल,बहादराबाद सहित क्षेत्र के विभिन्न रविदास मंदिरों में पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए ।

जगतगुरु संत श्री रविदास महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें नमन करते हुए उनके समानता, भाईचारे और मानवतावादी संदेशों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से समाज में सद्भाव बढ़ाने और गुरु रविदास जी के विचारों पर चलने का संकल्प लेने की अपील की। साथ ही सामाजिक एकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने जातिवाद से ऊपर उठकर मानव प्रेम, समानता और एकता का जो संदेश दिया वह आज भी प्रासंगिक है । उनका यह कथन कि मन चंगा तो कटौती में गंगा हमें आत्मनिर्भरता और सच्चाई का मार्ग दिखाता है।

इस अवसर पर नगरपालिका शिवालिकनगर सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान,हंसराज कटारिया, संजय सिंह, प्रिंस लोहट, रजनी वर्मा, मनोज प्रालिया, अजय बबली, विकास सिंह,प्रधान प्रमोद पाल, सभासद गरिमा सिंह, सतपाल सिंह, राकेश कुमार,ऋषिपाल,सतीश मेघराज,धर्मेन्द्र, अमित,भूषण, सुखपाल, पवन वर्मा, सुनील कुमार, राजकुमार, संजय, सोनू,मोहित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button