Homeमुजफ्फरनगर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में यातायात हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन।

मुजफ्फरनगर

शरद शर्मा (क्रांति बुलेटिन ब्यूरो)

मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में स्थापित यातायात हेल्प डेस्क का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस यातायात हेल्प डेस्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आमजन को ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान की सुविधा प्रदान करना है। हेल्प डेस्क के माध्यम से कोई भी नागरिक यातायात जाम, सड़क दुर्घटना, मार्ग अवरोध अथवा अन्य ट्रैफिक संबंधी परेशानियों की सूचना सीधे पुलिस को दे सकता है। यातायात हेल्प डेस्क पर 02 पुलिसकर्मी 24×7 (चौबीसों घंटे) तैनात रहेंगे, जो प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। आमजन की सुविधा हेतु यातायात हेल्प डेस्क के लिए निम्नलिखित संपर्क नंबर जारी किए गए हैं—

 

📞 1073,

📞 0131-2970191

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना, दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है।मुजफ्फरनगर पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है और भविष्य में भी यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। आमजन से अपील है कि किसी भी ट्रैफिक संबंधी समस्या या दुर्घटना की सूचना तत्काल हेल्प डेस्क पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, ट्रैफिक उप निरीक्षक राकेश कुमार, ट्रैफिक उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button