आस्थादेहरादून

समाज कल्याण मंत्री ने महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर करोड़ों देशवासियों के प्रेरणास्रोत श्री नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाॅई।

देहरादून

समाज कल्याण मंत्री श्री खजानदास नें आज लोकतान्त्रिक रुप में निर्वाचित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधान सेवक के रूप में निरन्तर सबसे अधिक समय तक कार्य करने का ऐतिहासिक रिकार्ड बनाने पर अपने कुलदेवता श्री महासू महाराज के मंदिर में पुजा अर्चना कर श्री मोदी के चिरायु और निरोग होने की कामना करते हुये समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर श्री दास ने कहा कि श्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने नित नई ऊँचाईयों की ओर अग्रसर होते हुए कई क्षेत्रो में ऐतिहासिक रिकार्ड कायम किये है।

उन्होने यह भी कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रहित, सुशासन, जनकल्याण के लिये एक सेवक के रूप में समर्पित रुप से काम करते हुये भारत को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है।

Related Articles

Back to top button