Homeहरिद्वार

नगरपालिका क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध : अतुल वशिष्ठ।

हरिद्वार  06/02/2026

आज नगरपालिका परिषद शिवालिकनगर के स्थानीय कार्यकर्ताओं एक बैठक सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ की उपस्थिति में नगरपालिका शिवालिक नगर वार्ड एक में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करना और आने वाले समय में जनहित से जुड़े विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करना था।

बैठक में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 1 में सड़क, नाली,स्ट्रीट लाइट और पार्कों के सौंदर्यकरण तथा सफाई व्यवस्था से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपस्थित स्थानीय कार्यकर्ताओं ने वार्ड स्तर पर आम नागरिकों से मिल रही समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संवाद किया।

बैठक में नगरपालिका शिवालिक नगर के नामित सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा का संकल्प विकसित भारत और विकसित शहर है हम नगरपालिका क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं का लाभ मा0 सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी और स्थानीय विधायक आदेश चौहान जी के माध्यम से नगरपालिका को मिल रहा है। जिसको नगरपालिका के निर्वाचित जनप्रतिनिधियो के माध्यम से धरातल पर लाया जा रहा है।

 

भाजपा का हर कार्यकर्ता आम जनता की सेवाओं के लिए तत्पर है और सुनिश्चित किया जा रहा है कि विकास कार्य पारदर्शिता से समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे हों। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाँति नगरपालिका के हर वार्ड में स्थानीय कार्यकताओं के साथ विकास कार्यों को गति देने के लिए बैठकें जारी रहेंगी ।

बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय सभासद वीरेंद्र अवस्थी, शांतनु मिश्रा, बलराम नौटियाल,एम एल पंवार,मंजू नौटियाल,हरकेश चौहान रमाकांत माहेश्वरी,जी के गोयल,राम निवास, मुदित मित्तल, शुभम सैनी,आर के वर्मा, पवन गर्ग,आदित्य मदन आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button