Homeशाहजहांपुर
मंडलायुक्त बरेली ने शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण ।

शाहजहांपुर
क्रांति बुलेटिन (अरविन्द बर्मा)
कलेक्ट्रेट शाहजहांपुर में मंडलायुक्त बरेली मंडल बरेली श्री भूपेंद्र एस. चौधरी द्वारा विभिन्न कार्यालयों एवं अनुभागों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, रिकॉर्ड प्रबंधन, कार्यप्रणाली एवं साफ-सफाई की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। मंडलायुक्त महोदय ने रिकॉर्ड को और अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए, जिससे प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता और गति बनी रहे। निरीक्षण के समय सेवानिवृत्त कार्मिकों के एसीपी एवं पेंशन आदि देयकों से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली, जिसमें कोई भी प्रकरण लंबित नहीं पाया गया।





