
पीलीभीत
क्रांति बुलेटिन (अरविन्द बर्मा)
पूरनपुर पीलीभीत/कलीनगर रोड पर अमरिया खाते के मुख्य मार्ग पर सिद्ध पिपलेश्वरनाथ महादेव मंदिर है जिसका वहां के स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारी के सहयोग से मंदिर का निर्माण चल रहा था जहां सुबह 11-12 बजे के बीच कुछ अज्ञात लोग पहुंचे और खुद को नहर विभाग का बताते हुए मंदिर के निर्माण को तोड़ने लगे
जब आस पास के गांव वालों को सूचना मिली और वो सब मंदिर पहुंचे तभी भीड़ को आता देख अज्ञात लोग वहां से फरार हो गए ।
ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया राष्ट्रीय बजरंग दल पूरनपुर गौ रक्षा जिला प्रमुख को गौ रक्षा जिला उपाध्यक्ष पंडित सचिन मिश्रा ने दी और वह तुरंत पंडित राहुल अवस्थी और आशु यादव के साथ मौके पर पहुंचे और इस घटना की सूचना इंस्पेक्टर पवन पांडे जी को दी गई ।

पाण्डेय जी ने मौके पर तुरंत पहुंचकर घटना को समझा और भीड़ को शांत किया और पंडित जी के मुकदमा न करवाने की बात को सुनकर इंस्पेक्टर ने उन्हें उपजिलाधिकारी के पास जाकर समस्या का समाधान करवाने का सुझाव दिया ये पता चला कि वो मंदिर नहर विभाग की जमीन पर ही नहर विभाग से अनुमति लेकर बनाया गया था ।
मंदिर की तोड़फोड़ में गांव वालों के द्वारा एक नाम लिया गया जो है राकेश निवासी गुलाब टांडा का रहने वाला है।
राष्ट्रीय बजरंग दल पूरनपुर भी महाराज जी का समर्थन करता है और किसी को कोई भी समस्या है तो वो कानून का सहारा ले सकता है ।




